New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e33d83034d3fcc6a684f7848f99371046b26af3363009a80d44a5587b0b01665.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, ऑइल |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री उरुलाई किझांगू रोस्ट
- आलू उबालकर छिला हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच राई
- १ छोटा चम्मच उड़द दाल धुली
- कड़ी पत्ते
- २ बड़े चम्मच प्याज़ की पेस्ट
- २ बड़े चम्मच टमाटर /टोमाटो पेस्ट
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- नौन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। राई डालें और फूटने दें।
- धुली उड़द दाल, कड़ी पत्ते और प्याज़ की पेस्ट डालें। आधा मिनिट तक भूनें। टमाटर की पेस्ट, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर डालकर मिलाएँ।
- इस मसाले को तेल छूटने तक भूनें। आलू को मैश कर के इस मसाले में डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- थोड़ा सा पानी डालें और मध्यम आँच पर दो-तीन मिनिट आलू भूनें जब तक सुनहरे और करारे न हो जायें।
- नमक डालें और मिलाएँ। हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।