New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/cb16c3410268ff0c31cae1ccac5199e58774c4c4c4be655a5ccba8208b88ba30.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, ऑइल |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री उरुलाय किझांगु पोडिमास
- ४ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू ,उबालकर छिला हुआ
- ४-६ बड़े चम्मच ऑइल
- २-३ हरी मिर्च ,टुकडे़ किये हुए
- १ इंच टुकड़ा अदरक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- १/२(आधा) छोटा चम्मच उड़द दाल धुली
- १ चुटकी हींग
- २-३ सूखी लाल मिर्च
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया ,कटा हुआ
- ६-८ कड़ी पत्ते
- २ बड़े चम्मच कसा हुआ नारियल
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें।
- हरी मिर्चें और अदरक बारीक काट लें।
- तेल में डालें राई और जब वे फुटने लगे तब डालें धुली उड़द दाल, हिंग और लाल मिर्चें और भूनें।
- अदरक और हरी मिर्चें डालकर भूनें।
- आलू को मसलकर पैन में डालें और अच्छी तरह मिला लें। 3-4 बड़े चम्मच पानी डालकर मिला लें।
- नींबू का रस डालकर मिला लें। फिर नमक, हरा धनिया, कढी पत्ते डालकर मिला लें।
- कुछ देर पकने दें। नारियल डालकर मिला लें। गरमागरम परोसें।