New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1f37c24ff4afadf4eca71d0609bcf93bddee43b5335660c5f39f7a5af158e54c.jpg)
मुख्य सामग्री | उड़द दाल धुली, नमक |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ५-६ घंटा |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्टफ़्ड दहीवड़ा
- १ कप उड़द दाल धुली
- स्वादानुसार नमक
- चुटकी हींग
- १ छोटा चम्मच जीरा
- तल ने के लिए ऑइल
- २ इंच टुकड़ा अदरक पतली स्ट्रिप्स
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच किशमिश धोकर, पोंछा हुआ
- ८-१० काजू कुटा हुआ
- २ हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- कप दही फेंटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच सेंधा नमक
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा पावडर सेका हुआ
- सर्व करने के लिए
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच भुने हुए जीरे का पावडर
- १/२(आधा) कप खजूर और इमली की चटनी
- १/४(एक चौथ कप ताज़ा हरा धनिया
विधि
- दाल को 3-4 घंटे भिगो लें। फिर निथार कर पीस लें पर ध्यान रहें कि ज़्यादा पानी ना लें और एक गाढ़ा, दरदरा और फूला हुआ बैटर बना लें।
- अब डालें नमक, हींग और जीरा और हाथों से अच्छी तरह से मिला लें। एक छोटा सा भाग गरम तेल में तल कर देखें कि बैटर बंधा रहता है कि नहीं।
- एक बाउल में अदरक, किशमिश, काजू, हरी मिर्च और हरा धनिया मिला लें। अपनी हथेली पर ज़रा सा पानी लगायें।
- बैटर का एक हिस्सा हथेली पर रखें और गीली उंगलियों से इसे चपटा करें। इसमें रखें थोड़ी सी स्टफिंग और फोल्ड करें।
- इसे धीमे से गरम तेल में डालें। बाकी बैटर और स्टफिंग के और वड़े बना लें। इन्हें भी सुन्हरा भूरे होने तक तलें।
- निथार कर ठंडे पानी में भिगो लें। दही में नमक, काला नमक, लाल मिर्च पावडर और जीरा पावडर मिला लें।
- वड़ों को निचोड़ के पानी निकाल लें और एक सर्विंग डिश पर सजा लें।
- इनके ऊपर डालें ठंडी दही और लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, खजूर इमली की चटनी और हरे धनिये से सजा कर सर्व करें।