New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/300370714a4bda3be2c723a044a729fb1db57629e69c1f5f53af09b3f556a941.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, उड़द दाल धुली |
क्यूज़ीन | गुजराती |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पोटेटोस इन उड़दमेथी
- ४ आलू वेड्ज आकार में कटा हुआ
- १ १/४ छोटे चम्मच उड़द दाल धुली
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच मेथीदाना
- १ बड़ा चमचा चावल
- ७-८ काली मिर्च
- ६ सूखी लाल मिर्च बीज रहित
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल
- २ छोटे चम्मच इमली का पल्प
- २ हरी मिर्च
विधि
- मेथी, 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल, चावल, काली मिर्च और लाल मिर्चों को सूखा भून लें जबतक महक आने लगे। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें।
- उसमें डालें हींग, राई और बची हुई उड़द दाल और महक आने तक भूने। अब डालें आलू, हल्दी पावडर, 1 कप पानी और नमक डालकर मिला लें।
- ढक कर आलू को पूरी तरह पकने दें। भूने हुए मसालों को नारियल और थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस लें।
- इमली का गूदा डालकर फिर से पीस लें। हरी मिर्चों को चीरें, बीज निकाल लें और पैन में डालकर मिला लें।
- जब आलू पक जाए, पीसा हुआ मसाला डालकर मिला लें। 2-3 मिनिट तक धीमी आँच पर पकने दें, फिर गरमागरम परोसें ।