New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f071f4d7986cf26a08e4633fb47047ed2b5e0150d1c0a06e41ddc398bc01a1ad.jpg)
मुख्य सामग्री | बंदगोभी, मूंगदाल धुली |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ३१-४० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मुताकस कूटु
- २ कप बंदगोभी कटा हुआ
- १ कप मूंगदाल धुली उबला हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच काली मिर्च
- २ हरी मिर्च कटे हुये
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच चावल भिगोया हुआ
- तड़के के लिए
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच राई
- २ सूखी लाल मिर्च टुकडे़ किये हुए
- १ छोटा चम्मच उड़द दाल धुली
- ८-१० कड़ी पत्ते
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
विधि
- मसाला पेस्ट बनाने के लिए जीरा, कालीमिर्च, हरी मिर्च, नारियल ओर चावल थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस लें।
- नौन-स्टिक पैन में दो कप पानी डालें। इसमें हल्दी और नमक डालें और मिलाएँ। ढक दें और उबाल आने दें। फिर डालें बंदगोभी और मसाले की पेस्ट और अच्छी तरह से मिला दें।
- दो-तीन मिनिट पकने दें और बंदगोभी पकने तक आँच पर रहने दें। जब गाढ़ा होने लगे तब पकी हुई मूंगदाल डालें। अच्छी तरह से मिला लें। दो-तीन मिनिट पकने दें।
- तड़के के लिए एक छोटे पैन में तेल गरम करें और राई डालें। जब राई फूटने लगे, लाल मिर्च, उड़द दाल, कड़ी पत्ते और हींग डाल दें।
- तड़के को कूटु में डालें और तुरन्त कुछ देर के लिए ढक दें। गरमागरम परोसें।