New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/789bdabefb30cf2d737432e9d61244579321e15f83165c7b7ee76447a7e4e3be.jpg)
| मुख्य सामग्री | उड़द दाल धुली, अदरक | 
| क्यूज़ीन | पंजाबी | 
| कोर्स | नाश्ता | 
| तैयारी का समय | १६-२० मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | नरम | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री दही भल्ले
- ३/४ कप उड़द दाल धुली भिगोया हुआ
 - १ इंच टुकड़ा अदरक
 - २ हरी मिर्च
 - स्वादानुसार नमक
 - तल ने के लिए ऑइल
 - ४-५ कप दही
 - १ छोटा चम्मच सेंधा नमक
 - २ बड़े चम्मच चीनी
 - स्वादानुसार मीठी खजूर और इमली की चटनी
 - स्वादानुसार हरी चटनी
 - स्वादानुसार लाल मिर्च पावडर
 - स्वादानुसार भुने हुए जीरे का पावडर
 
विधि
- उड़द दाल को पानी में से छानकर थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस लें। इसे एक बाउल में निकालकर 2-3 मिनिट तक फेंटे।
 - अदरक और हरी मिर्चों को बारीक काट कर उड़द दाल में डालें। नमक डालकर फिर से फेंट लें।
 - थोड़ा पानी डालकर बैटर की कनसिसटेन्सी ठीक कर लें। एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करने रखें। दूसरे बाउल में पानी रखें।
 - गीले चम्मच से बैटर उठाकर गरम तेल में डालकर पूरी तरह पक कर सुनहरा होने तक तल लें। यही गीले उँगलियों से भी कर सकते हैं।
 - दही को अच्छी तरह फेंट लें। उसमें डालें नमक, सेंधा नमक और चीनी और अच्छी तरह मिला लें। कुछ देर रेफ्रिजरेटर में रख कर ठंडा होने दें।
 - भल्ले जब तैयार हो जाएँ, तब उन्हें तेल में से निकालकर कुछ मिनिटों के लिए पानी में डुबोएँ। फिर उन्हें निचोड़कर अधिक पानी निकालें और दही में डालें।
 - दही में से निकालकर सर्विंग बाउलों में डालें, ऊपर से थोड़ा दही, थोड़ा मीठी खजूर और इमली की चटनी और हरी चटनी डालें।
 - कुछ लाल मिर्च पावडर और जीरा पावडर छिड़कें और परोसें।