New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9adcad681a975e66694479c6c77638ea7ba3102624d83ade7c93e5822d4b2311.jpg)
| मुख्य सामग्री | सफेद कद्दू , दूध | 
| क्यूज़ीन | तमिलनाडु | 
| कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | नरम | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री पम्पकिन पाल कूटू
- ५०० ग्राम सफेद कद्दू
 - १ कप दूध
 - स्वादानुसार नमक
 - १०-१२ कड़ी पत्ते
 - २ बड़े चम्मच चावल का आटा
 - ४ हरी मिर्च चीरा हुआ
 - २ छोटा चम्मच चीनी
 - ४ बड़े चम्मच ऑइल
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
 - १ छोटा चम्मच उड़द दाल धुली
 
विधि
- दूध को आधे कप पानी के साथ एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में उबाल लें। अचछी तरह मिलायें। इसमें डालें कद्दू, नमक और कड़ी पत्ते और मिलायें।
 - पाँच मिनिट तक पकायें। फिर डालें चावल का आटा, हरी मिर्च और चीनी। अच्छी तरह से मिला लें।
 - ढक्कन लगाकर गाढ़ा होने तक पकायें। नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। राई और उड़द दाल डालें और अच्छी महक आने तक भूनें।
 - कद्दू को तड़का लगायें और मिला लें।
 - ढक्कन लगाकर 5-7 मिनिट तक पकायें। फिर गरमागरम परोसें।