New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e18eee59734f371a257c9266d0226a8c1a1428b847b99761800744f2e4d2e4c8.jpg)
मुख्य सामग्री | मोठ का आटा, उड़द दाल धुली |
क्यूज़ीन | गुजराती |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ३१-४० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मठिया
- १ कप मोठ का आटा
- १/२ कप उड़द दाल धुली
- २ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
- २ १/२ छोटे चम्मच घी
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १ १/२ छोटे चम्मच पापड़
- २ छोटे चम्मच अजवाइन
- तलने के लिए ऑइल
विधि
- एक बाउल में मोठ का आटा, उड़द दाल का आटा, लाल मिर्च पावडर और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। एक दूसरे बाउल में नमक, कॅस्टर शुगर, पापडखार और अजवैन डालकर मिलाएँ।
- इसमें एक चौथाई कप गुनगुना पानी डालकर मिलाएँ। पापडखार का मिश्रण को आटे के मिश्रण में डालकर मिलाते हुए सख्त लोई गूदें।
- लोई को हमामदस्ते में पन्द्राह मिनटों तक कुटे फिर पन्द्राह मिनट तक रखें। लोई के बारह समान हिस्से करें और हर हिस्से की पतली पूरियाँ बेलें।
- एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें और उसमें यह पूरियाँ डालकर सुनहरा और करारी होने तक तलें। तेल में से निकालकर एकऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। परोसें।