New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f37cf842869f37eee0bc1c2cbacba5fdd0a888371e8afdf8918c58dd25b45734.jpg)
मुख्य सामग्री | जीरा, आलू |
क्यूज़ीन | दिल्ली |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री जीरा आलू
- २ १/२ बड़ा चमचा जीरा
- ४-५ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छिला हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ बड़ा चमचा घी
- १ बड़ा चमचा साबुत सूखा धनिया
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच चाट मसाला
- १ छोटा चम्मच भुने हुए जीरे का पावडर
विधि
- आलू के छोटे चोकोर टुकड़े काट लें। तेल और घी को एक नॉन-स्टिक पैन में गरम करें। आधा बड़ा चम्मच जीरा डालें और रंग बदलने दें।
- बाकी का जीरा और सूखे धनिये को ग्राईंडर में दरदरा पीस लें और इस पावडर की आधी मात्रा पैन में डाल दें।
- अब डालें आलू और नमक। मिक्स करने के लिए टौस करें और बाकी का पिसा हुआ पावडर डाल दें। फिर टौस करें।
- ब डालें लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला और भूने जीरे का पावडर। मिलाकर टौस करें।
- थोड़ा सा पानी छिड़कें और अच्छी तरह से मिला लें। एक मिनिट तक पकायें। गरमागरम जीरा आलू परोसें।