New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/be86787d9d657ff0dd47d97517fc7bfc7190314148987a7059b67cd69e11a4b3.jpg)
| मुख्य सामग्री | फूलगोभी, उड़द दाल धुली | 
| क्यूज़ीन | उत्तर प्रदेश | 
| कोर्स | मिठाई | 
| तैयारी का समय | १६-२० मिनट | 
| खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | मीठा | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री गोभी जलेबी
- १/२(आधा) कप फूलगोभी उबालकर मैश किया हुआ
 - १ कप उड़द दाल धुली रातभर भिगोया हुआ
 - १/२(आधा) कप चावल का आटा
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
 - १/२(आधा) छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
 - १/४(एक चौथ छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
 - २ बड़े चम्मच दूध
 - तल ने के लिए ऑइल
 - १ कप चीनी
 - १/४(एक चौथ छोटा चम्मच केसर
 
विधि
- चाशनी बनाने के लियेएक गहरे नॉन स्टिक पैन में 2 कप पानी उबालें, फिर उसमें 1 कप चीनी कप चीनी और ¼ छोटा चम्मच केसर डालकर पकाएँ जबतक चाशनी गाढी हो जाए।
 - चाशनी को गरम रखें। जलेबी बनाने के लिये, उड़द दाल पानी में से छानकर बारीक पीसें और एक बाउल में डालें।
 - उसमें चावल का आटा और मसली फूलगोभी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर उसमें बेकिंग पावडर, इलायची पावडर, कुटी काली मिर्चें, डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। घोल जितना गाढा चाहिये वैसा बनाने के लिये दूध डालकर मिलाएँ। घोल पाय्पिंग बॅग में डालें।
 - एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें, पाय्पिंग बॅग में रखे घोल को दबाकर जलेबियाँ बनाएँ और गरम तेल में डालें और तलें जबतक वे सुनहरे हो जाए।
 - तेल में से निकालकर जलेबियों को चाशनी में डालेंऔर कुछ देर सोखने दें। फिर चाशनी में से निकालकर गरम गरम परोसें।