New Update
| मुख्य सामग्री | पके हुए चावल, घी |
| क्यूज़ीन | कर्नाटक |
| कोर्स | चावल |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | नरम |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री घी मोलागा पोडी रायस
- ३ कप पके हुए चावल
- २ बड़े चम्मच घी
- ५ छोटे चम्मच मोलागापोड़ी / गन पावडर
- १ छोटा चम्मच राई
- छोटे चम्मच उड़द दाल धुली
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १ सूखी लाल मिर्च टुकडे़ किये हुए
- ५-६ कड़ी पत्ते
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, राई डालें और उन्हें फुटने दें। फिर धुली उड़द दाल डालकर भूनें। अब हिंग और लाल मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें।
- कढी पत्ते और चावल डालकर मिलाएँ, फिर मोलागा पोडी और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और दो मिनट तक पकाएँ। हरा धनिया डालकर मिलाएँ और गरमागरम परोसें।