New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/6a90f51aecddeda87df980779cf721ff7bbe46e0e4989c230b2208f1aee064a4.jpg)
मुख्य सामग्री | उड़द दाल धुली, चिकन |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री दाल कबाबी
- १ कप उड़द दाल धुली भिगोया हुआ
- २०० ग्राम चिकन कीमा कर के
- ४ बड़े चम्मच ऑइल
- स्वादानुसार नमक
- १ १/२(डेड़ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ १/४ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- १ छोटा चम्मच हरी मिर्च कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच दही
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें। चिकन के कीमे में डालें नमक, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर, ½ छोटा चम्मच कटी हुई हरी मिर्च, दही, ½ बडा़ चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, और अच्छी तरह मिला लें और 15 मिनिट के लिये मैरिनेट होने रखें।
- पैन में गरम किये तेल में डालें, शाही जीरा, प्याज़, बचे हुई हरी मिर्च, और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- फिर डालें बचा हुआ अदरक-लहसुन का पेस्ट और मिला लें। अब डालें हल्दी पावडर, बचा हुआ लाल मिर्च पावडर और टमाटर और भूनें। चिकन के कीमे के मिश्रण के छोटे छोटे गोले बना लें।
- उड़द दाल को पानी से छानकर पैन में डालें और साथ में डालें 2 कप पानी, नमक, बचा हुआ गरम मसाला पावडर, हरा धनिया और मिला लें। ढक कर 3-4 मिनिट तक पकाएँ।
- अब डालें चिकन के गोले और फिर से ढक कर तेज़ आँच पर 3-4 मिनिट तक पकाएँ।अब डालें चिकन के गोले और फिर से ढक कर तेज़ आँच पर 3-4 मिनिट तक पकाएँ। फिर आँच धीमी करके दाल और चिकन को अच्छी तरह पकने दें। अगर तरी ज़्यादा गाढी़ हो तो थोडा़ पानी डालें।
- नींबु के स्लाइस के साथ गरमागरम परोसें।