New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/08c371e7d28424ce3b413599b871613b786648d851af2cfa5556a9ad92d5ac9e.jpg)
| मुख्य सामग्री | खीरे, अदरक |
| क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
| कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
| तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
| खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | Select Taste |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री क्युकम्बर करी
- ३ खीरे छिला हुआ
- १ इंच टुकड़ा अदरक
- ५-६ कलियाँ लहसुन
- ६ काली मिर्च
- १-२ सूखी लाल मिर्च
- १/४(एक चौथ कप भुनी हुई मूंगफली
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- २ छोटे चम्मच उड़द दाल धुली
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक कटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- २ बड़े चम्मच नारियल का दूध
- कुछ धनिये के पत्ते
- १ ताज़ी लाल मिर्च ,चीरा हुआ
विधि
- अदरक, लहसून, काली मिर्चें, सूखी लाल मिर्चे और मूंगफली थोडे से पानी के साथ पीसकर पेस्ट बनाएँ।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें उड़द दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। काकडी को लम्बाई में आधा करें फिर उनके बड़े बड़े तुकडे काटें।
- पैन में प्याज़ डालकर नरम होने तक भूनें। टमाटर काटकर पैन में डालें और भूनें। फिर काकडी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- हल्दी पावडर, ज़ीरा पावडर, लाल मिर्च पावडर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। अब मूंगफली का पेस्ट और नारियल का दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- ढक कर मध्यम आँच पर 10 मिनट तक पकाएँ। सर्विंग बाउल में डालें, हरा धनिया का डंठल और ताज़ी लाल मिर्च से सजाकर गरमागरम परोसें चपाती के साथ।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 774 |
| कार्बोहाइड्रेट | 46.2 |
| प्रोटीन | 15.6 |
| फैट | 61 |
| फाइबर | 7 |