New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/8e64a74733095e20e185fa3f4c83db0c452e3bec3b162073d227d9c7e20275fd.jpg)
मुख्य सामग्री | बैंगन, ऑइल |
क्यूज़ीन | तमिलनाडु |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चिदम्बरम गोत्सु
- ६ स्वास्थ्यवर्द्धक बैंगन
- ६ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- २ बड़े चम्मच हरे धनिये की डंडियाँ
- १ छोटा चम्मच मेथीदाना
- २ बड़े चम्मच चने की दाल
- ३-४ सूखी लाल मिर्च
- १ चुटकी हींग
- ६-८ कड़ी पत्ते
- १०-१२ शैलट ,बारीक कटा हुआ
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच इमली की पेस्ट
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक छोटे नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करके उसमें डालें ज़ीरा, साबुत धनिया, मेथी दाने, चना दाल और भूनें।
- फिर डालें सूखे लाल मिर्चें, हिंग और अच्छी तरह मिला लें। ठंडा करके थोडे पानी के साथ दरदरा पीस लें।
- एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में 4 बड़े चम्मच तेल गरम करके उसमें डालें कढी पत्ते और प्याज़ और सुनहरे होने तक भूनें।
- बैंगन के लम्बे स्लाइस करके पैन में डालें।
- इमली का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। ½ कप पानी डालकर 2-3 मिनट तक धिमी आँच पर पकाएँ जबतक बैंगन पक जाए।
- पीसा हुआ मसाला डालें और अच्छी तरह मिला लें। 1-2 मिनट तक पकाएँ। गरमागरम परोसें।