New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/fab498d9f04204dcb2c4446660bd04bf9a66956bb1e0649948ee68ce33587fb2.jpg)
मुख्य सामग्री | भाजनी का आटा, उड़द दाल धुली |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री भाजनी चकली
- भाजनी का आटा
- १ कप उड़द दाल धुली
- ४ कप चावल
- आटे के लिए
- २ कप भाजनी का आटा
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- तल ने के लिए ऑइल
विधि
- भाजनी का आटा बनाने के लिए, चावल और उड़द दाल को अलग अलग भून लें। फिर ठंडा करें और दोनों को अलग अलग पीस कर पावडर बना लें। फिर छान कर दोनों को एक साथ मिला लें। अब यह आटे के दो कप एक बाउल में रखें।
- इसमें डालें मक्खन, नमक, जीरा पावडर और मिर्च पावडर और अच्छी तरह मिला लें। फिर इस मिक्सर के दो भाग बना लें। एक भाग को आधे कप पानी के साथ गूंद कर लोई बना लें। दूसरे भाग को बाद में गूदें जब पहले भाग की चकली बन चुकी हो।
- लोई के छोटे छोटे हिस्से एक चकली बनाने के यंत्र में डालें और दबा कर काफ़ी सारी चकलियाँ एक पलास्टिक की शीट पर बना लें। एक नौन स्टिक कढ़ाई में काफ़ी सारा तेल मध्यम आँच पर गरम करें।
- चकली तलें जब तक हल्की सुनहरी भूरी और कुरकुरी हो जाये। अब्ज़ौरबेंट पेपर पर रखें और ठंडी करें। फिर एक हवा बंद डिब्बे में रखें।