New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/55c471725cfb829f8828cf2e7a7a35b7d463ec50fa8f6c294f3982c5455f617c.jpg)
मुख्य सामग्री | चुकन्दर , ऑइल |
क्यूज़ीन | तमिलनाडु |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बीटरूट पोरियल
- ३-४ स्वास्थ्यवर्द्धक चुकन्दर छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- २ छोटे चम्मच चने की दाल
- १ छोटा चम्मच उड़द दाल धुली
- २ हरी मिर्च चीरा हुआ
- १०-१२ कड़ी पत्ते
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ कप ताज़ा नारियल थोड़ा छिलका उतरा हुआ
- १ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें। राई डालें और फूटने पर चने की दाल और उड़द दाल डालें। हल्की भूरी होने तक भून लें।
- हरी मिर्च और कड़ी पत्ते डालकर मिला लें। बीटरूट डालकर मिला लें। नमक डालें और मिला लें।
- क-दो बड़े चम्मच पानी छिड़क दें और पैन को ढक्कन लगा दें। दो तीन मिनिट पकने दें। अगर आपको नरम बीटरूट पसंद है तो थोड़ी देर और पकने दें।
- नारियल और हरा धनिया डालें और अच्छी तरह से मिला लें। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 105 |
कार्बोहाइड्रेट | 9.61 |
प्रोटीन | 1.98 |
फैट | 6.25 |
फाइबर | 1.13 |