New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3ead4a6433f26d9d5347da921d754f7e63b04becd3f779035658a8d100781845.jpg)
मुख्य सामग्री | चावल, उड़द दाल धुली |
क्यूज़ीन | आंध्रा |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बेबी उत्तपम
- २ कप चावल भिगोया हुआ
- १ कप उड़द दाल धुली
- स्वादानुसार नमक
- पकाने के लिये ऑइल
- टॉपिंग के लिए
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर
- १ कप मोज़ारेला चीज़ घिसा हुआ
विधि
- उड़द को पानी में से छानकर बारीक पीसकर एक बाउल में निकाल लें। चावल को पानी में से छानकर बारीक पीसें और उसी बाउल में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- रातभर खमीर उठने के लिए रखें। फिर नमक डालकर अच्छी रह फेंटें। एक नॉन स्टिक दोसा तवा गरम करें, उस पर थोड़ा-थोड़ा घोल डालकर छोटे-छोटे उत्तपम फैलाएँ, हर उत्तपम के बीच थोड़ा जगह छोड़ें।
- प्याज़ को स्लाइस करके हर उत्तपम पर थोड़ा-थोड़ा छिड़कें, हरी शिमला मिर्च स्लाइस करके हर उत्तपम पर थोड़ा-थोड़ा छिड़कें, टमाटर को स्लाइस करके हर उत्तपम पर थोड़ा-थोड़ा छिड़कें। अब थोड़ा-थोड़ा मोज़ारेला चीज़ हर उत्तपम पर छिड़कें।
- हर उत्तपम के चारों ओर तेल छिड़कें, ढक दें और मध्यम आँच पर पकाएँ जब तक वे पक जाए और चीज़ पिघल जाए। गरमागरम परोसें।