New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/fbf0d6e6abfb405e3155265a94e8eaf03ca758bd10afc285324cbf03bc8842f0.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, सरसों का तेल |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठे और खट्टे |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री आलू की लौंजी
- ७-८ आलू छिला हुआ
- ४ बड़े चम्मच सरसों का तेल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कलौंजी
- १ छोटा चम्मच अदरक की पेस्ट
- १ छोटा चम्मच लहसुन की पेस्ट
- १ बड़ा चमचा इमली की पेस्ट
- २ छोटे चम्मच गुड़
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १०-१२ काली मिर्च
- २ तेज पत्ते
- २ छोटे चम्मच धनिया पावडर
विधि
- नॉन-स्टिक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। उसमें तेज पत्ता भूनें।
- आलू का छिलका छुड़ाकर वेड्जेस में काटें। उसमें कलौंजी, काली मिर्च, अदरक का पेस्ट डालें और अच्छी महक आने तक भूनें।
- अब आलू को डालें और अच्छी तरह हिलायें। फिर उसमें लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी पावडर, नमक डालकर एक कप पानी भी डालें और मिलायें।
- ढक कर तब तक पकायें जब तक कि वह पक कर मुलायम न हो जाये। जब करी गाढ़ी हो जाए तब इमली का पेस्ट और गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलायें। दो मिनिट तक हल्का पका कर गरमागरम परोसें।