New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/4f6e176997519fc4d37beafc05a1b6fd6a008327636649b855772766d9c12fac.jpg)
मुख्य सामग्री | सफेद ब्रेड, रवा/सूजी |
क्यूज़ीन | दिल्ली |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ब्रेड दोसा
- १० सफेद ब्रेड
- १/२(आधा) कप रवा/सूजी
- १ छोटा चम्मच चावल का आटा
- स्वादानुसार नमक
- २ छोटा चम्मच दही फेंटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच राई
- २ छोटे चम्मच उड़द दाल धुली
- १० कड़ी पत्ते कटा हुआ
- १/२(आधा) अदरक कटा हुआ
- २-३ हरी मिर्च कटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
विधि
- ब्रेड स्लाइस के बगलें काट कर पानी में 2 मिनोट के लिए डुबोकर रखें। फिर उन्हें ब्लेन्डर जार में डालें, साथ में डालें रवा, नमक, चावल का आटा और दही और पीस कर एक बाउल में निकाल लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करके उसमें डालें राई, उड़द दाल, अदरक, कढ़ी पत्ते, हरी मिर्च और प्याज़ और ½ (आधे) मिनिट तक भूनें और बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- एक नॉन स्टिक तवा गरम कर लें और भीगे कपड़े से पोंछ लें। तवे पर एक कड़छी भर घोल डालकर फैला दें, चारों ओर थोड़ा तेल छिड़कें और 2-3 मिनिट पकाएँ।
- पलटकर दूसरी ओर भी इसी तरह पका लें। बचे हुए घोल से इसी तरह दोसे बना लें। अपनी पसन्द की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।