New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1ce547952e7306e09dc3c88efbb23f849b190133be0adc36e0da8aaa1dd9ab13.jpg)
मुख्य सामग्री | अखरोट, लाल अंगूर |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | रायता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री वॉलनट एन्ड ग्रेप रायता
- १/२(आधा) कप अखरोट कटा हुआ
- लाल अंगूर
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच भुने हुए जीरे का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २ कप दही फेंटा हुआ / फेंटी हुई
- १ छोटा चम्मच रूह अफज़ा
विधि
- एक नॉन स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें और महक आने तक भूनें। अंगूर को आधा करके उनमें से बीज निकालें।
- कढ़ाई में अखरोट डालकर भूनें। फिर अंगूर, लाल मिर्च पावडर, भूना जीरा पावडर, नमक डालकर भूनें। दही में नमक डालकर मिलाएँ।
- थोड़ा अखरोट-अंगूर का मिश्रण अलग रखें और बचा एक सर्विंग बाउल में डालें।
- उसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ऊपर अलग रखा अखरोट-अंगूर का मिश्रण डालें, रूह अफज़ा छिड़कें और परोसें।