New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1028eaa5249c25b567d9fa05b10f5edac82b834d908cddcdc6c414697581fdee.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, देसी घी |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री व्रतवाले आलू
- ४-५ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू छिला हुआ
- १ बड़ा चमचा देसी घी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच हरी मिर्च की पेस्ट
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ कप कच्ची मूंगफली
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच नींबु का रस
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- एक प्रैशर कुकर गरम करनें रखें। आलू के छोटे चौकोर टुकड़े काट लें।
- कुकर में घी और जीरा डालें। फिर आलू डालें और मिलाएँ। हरी मिर्च की पेस्ट, लाल मिर्च पावडर और कच्ची मूंगफली डालें और 1-2 मिनिट भूनें।
- दो कप पानी, सेन्धवा नमक और नींबु का रस भी डाल दें और मिला लें।
- कुकर को बंद करें और 2-3 सीटी बजने दें। ठंडा होने पर ढक्कन खोलें। हरे धनिये से सजाएँ और कुट्टु के आटे की पुरियों के साथ गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 226.25 |
कार्बोहाइड्रेट | 31.5 |
प्रोटीन | 5.15 |
फैट | 10.97 |
फाइबर | 0.45 |