New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/216747428132599cd62776d3dc03b4f40eff220884139300bd4006b964b09720.jpg)
मुख्य सामग्री | वत्तल, तिल का तेल |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री वत्तल कोलम्बु
- २ बड़े चम्मच वत्तल
- ४ बड़े चम्मच तिल का तेल
- १ बड़ा चमचा राई
- १ छोटा चम्मच मेथीदाना
- २ सूखी लाल मिर्च ,टुकडे़ किये हुए
- १४-१६ कड़ी पत्ते
- १०-१२ शैलट
- ४ बड़े चम्मच इमली की पेस्ट
- २ छोटे चम्मच संभार पावडर
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच तुवर दाल/अरहर दाल ,उबला हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हींग
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा चावल का आटा
- ४ बड़े चम्मच मूंगफली
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें राई। जब वे फुटने लगे तब डालें मेथी दाना और भूनें।
- फिर डालें सूखी लाल मिर्चें और कढी पत्ते और मिला लें। अब मूंगफली, सांभार प्याज़ और वत्तल डालें और अच्छी तरह मिला लें और भूनें जबतक प्याज़ पक जाए।
- इमली का पेस्ट में थोडा सा पानी डालकर पतला कर लें। पैन में डालें सांभार पावडर, तुवर दाल, हिंग और नमक और अच्छी तरह मिला लेँ।
- पतला किया हुआ इमली का पेस्ट डालें और मिला लें। ढक कर 5-6 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ।
- ¼ कप पानी में चावल का आटा मिला लें और पैन में डालें और 2-3 मिनट तक पकाएँ या जबतक तेल अलग होने लगें।
- गरमागरम परोसें।