New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/6a24c99d4d3301df5bbd3dfd2452ad97ab30decf28464a8c2889db0a4c60cb8f.jpg)
मुख्य सामग्री | टोफू, सोया ग्रैन्यूल्ज़ |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री टोफु सोया लज़्जतदार
- २०० ग्राम टोफू
- १ कप सोया ग्रैन्यूल्ज़ गुनगुने पानी में भिगोकर छाने हुए
- २ बड़ा चमचा ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़ा चमचा लहसुन
- १ बड़ा चमचा अदरक
- २-३ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- २ प्याज़ बारीक कटे हुए
- ३ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर बारीक कटे हुए
- स्वादानुसार नमक
- १ १/२(डेड़ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच भुने हुए जीरे का पावडर
- १ १/२(डेड़ बड़ा चमचा साबुत सूखा धनिया
- १/२(आधा) कप काजू की पेस्ट
- १ १/२(डेड़ कप दूध
- १०-१२ ताज़े पुदीने के पत्ते
- ½ नींबू का रस
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें ज़ीरा डालें और जब उनका रंग बदलने लगे तब डालें, लहसून, अद्रक और हरि मिर्चें और 2 मिनट तक भूनें। प्याज़ डालकर भूनें जबतक प्याज़ हल्के भूरे हो जाए।
- फिर टमाटर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 5-6 मिनट तक पकाएँ। टोफु के छोटे क्यूब काटें। पैन में धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, ज़ीरा पावडर और साबुत धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर काजू पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 3-4 मिनट तक पकाएँ। फिर दूध, टोफु ओर सोया ग्रॅन्यूल्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पकाएँ जबतक मिश्रण गाढा हो जाए।
- पुदिने के पत्ते और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट धिमी आँच पर पकाएँ। सर्विंग बाउल में निकाल लें और तुरन्त परोसें।