New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3b5d7f6330e56eabb0125b382072d1d4eb17da0e382dfdb4526d14a1d3e682e0.jpg)
मुख्य सामग्री | पालक की प्यूरी , प्याज़ |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री थिक स्पिनेच सूप
- १ कप पालक की प्यूरी
- १ मध्यम आकार प्याज़ बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
- २-३ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- १ मध्यम आकार आलू उबालकर छिला हुआ
- स्वादानुसार नमक
- कालीमिर्च पावडर पकाने के लिए
- ८-१० अखरोट सेके हुए / सेका हुआ
- १ कप दूध
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें, उसमें प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
आलू को काट लें। पालक की प्यूरी पैन में डालें और मिला लें। - अब डालें नमक, काली मिर्च पावडर और तीन चौथाई कप पानी। अच्छी तरह मिलाकर 2-3 मिनिट तक पकाएँ या जबतक यह उबलने लगे।
- अब इस मिश्रण को एक ब्लेन्डर जार में डालें, आलू और 5-6 अखरोट डालकर बारीक पीस लें। आधा कप दूध डालकर एकबार फिर पीस लें। फिर इसे एक गहरे नॉन स्टिक पैन में डालकर गरम करने रखें।
- बचा हुआ दूध डालकर मिलाएँ, और नमक चख लें और 2-3 मिनिट तक पकाएँ। बचे हुए अखरोट काट लें। सूप को सर्विंग बाउल में डालें, कटे हुए अखरोट से सजाएँ और गरमागरम परोसें।