New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1fa171556ea655773eb8817d3f065597abdc5e1fd02c2b9bf21d1a279abd5825.jpg)
| मुख्य सामग्री | इमली की पेस्ट , चिकन टंगड़ी | 
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न | 
| कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | तीखा | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | मांसाहारी | 
सामग्री टॅमरिन्ड चिकन
- २ बड़े चम्मच इमली की पेस्ट
 - ४ चिकन टंगड़ी
 - स्वादानुसार नमक
 - १ बड़ा चमचा गलांगल तली स्ट्रिप में कटा हुआ
 - ४ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
 - सूखी लाल मिर्च
 - ६ लहसुन लौंग
 - ५०० ग्राम सौंफ
 - ६ ताज़े बेसिल के पत्ते बारीक कटा हुआ
 - स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
 
विधि
- एक बाउल में टॅमरिन्ड पेस्ट, नमक और गलान्गल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल गरम करके उसमें डालें सूखी लाल मिर्चें और भूनें जबतक धुमवत हो जाए और उनका रंग बदल जाए।
 - फिर लहसून और सौंफ डालें और धिमी आँच पर 2 मिनट तक भूनें।
 - मिश्रण को ज़रा ठंडा करके दरदरा पीसें। इसे अब टॅमरिन्ड के मिश्रण में डालकर मिलाएँ। 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर बेसिल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
 - चिकन लेग को आधा करें और अभी बने मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। 10-15 मिनट तक मेरिनेट होने दें।
 - एक ग्रिल पैन गरम करें, उसपर बचा हुआ ऑलिव ऑयल डालें, चिकन के तुकडें रखें और 5 मिनट तक ग्रिल करें। उबले चावल के साथ गरमागरम परोसें ।