New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/bd09d7e89ea895b39646d88d9c9a400bb39cf9f0474fc5642ca3be6f61bf097b.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन, हरी मिर्च की सॉस |
क्यूज़ीन | मुम्बई |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री स्टीम्ड चिकन विद चिल्ली सॉस एन्ड वेज़िटेबल्स
- ८०० ग्राम चिकन
- ४ बड़े चम्मच हरी मिर्च की सॉस
- १/२(आधा) छोटा बंदगोभी
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू
- ६-८ फ्रेंच बीन्स
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ नींबु का रस
विधि
- मॅरिनेड बनाने के लिये चिल्ली सॉस, अदरक-लहसून पेस्ट हल्दी पावडर और नींबू का रस साथ में मिलाएँ।
- चिकन पर टूथपिक से कुछ छेद करें, उसपर मॅरिनेड लगाएँ और 20-25 मिनट तक रखें। एक प्रेशर कुकर में 2 कप पानी डालें।
- सबसे पहले बन्दगोभी को कुकर में रखें, उसपर गाजर, आलू और फ्रेन्च बीन्स रखें। उनके उपर चिकन रखें और बचा हुआ मॅरिनेड फैलाएँ।
- कुकर को ढक कर, तेज़ आँचपर, 4 सीटी आने तक पकाएँ। फिर आँच धिमी करके 10 मिनट तक पकाएँ।
- सर्विंग प्लेट पर सबसे पहले बन्दगोभी के पत्ते रखें, उनपर चिकन रखें और सबसे उपर बाकी सब्ज़ियाँ रखें और गरमागरम परोसें।