New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/4d9d616c57eea02ed7d2cc6adba590d5537c9ef78d3374f2d43e4e18510ab71b.jpg)
मुख्य सामग्री | ताज़ा पालक, आलू |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्पिनॅच न्यॉकी विद टॉमेटोज़
- ८-१० ताज़ा पालक ब्लान्च किये हुए
- ४ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू छिलकर उबाले हुए
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- स्वादानुसार नमक
- २ १/२ बड़ा चमचा लहसुन
- १/२ कप मैदा
- २ बड़ा चमचा ऑलिव आइल
- ४ बड़ा चमचा एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल
- ७-८ ताज़े बेसिल के पत्ते
विधि
- न्यॉकी बनाने के लिये एक गहरे नॉन स्टिक पैन में 2 कप पानी उबलने रखें। आलू को मसलकर एक बाउल में डालें।
- पालक के पत्ते बारीक काटकर उसी बाउल में डालें, साथ में डालें कुटी काली मिर्च, नमक, 1 बड़ा चम्मच लहसून और मैदा और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर गूंदकर नरम लोई बनाएँ।
- लोई के 7-8 समान हिस्से करें और उनके मध्यम आकार के गोले बनाएँ। उन्हें उबलते पानी में डालें और पूरी तरह पकने दें। पानी में से छानकर पानी फेंक दें।
- टॉमेटो सॉस बनाने के लिये एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें, उसमें बचा लहसून डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
- फिर टॉमेटो प्यूरी, कुटी काली मिर्चें और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मिश्रण गाढा होने तक पकाएँ।
- तीसरे नॉन स्टिक पैन में ऍक्स्ट्रा वर्ज़िन ऑलिव ऑयल गरम करें, उसमें न्यॉकी डालकर लगातार चलाते हुए भूनें जबतक वे सब तरफ से हलके भूरे हो जाए।
- एक सूप प्लेट पर थोडा टॉमेटो सॉस डालें, बेसिल के पत्ते तोडकर उसपर डालें और उनपर न्यॉकी रख कर तुरन्त परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1420 |
कार्बोहाइड्रेट | 136.2 |
प्रोटीन | 14 |
फैट | 91.3 |