New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/38540c10ba2aca21ffc050110352958e02b389e9137755a0cef074576c9777ea.jpg)
मुख्य सामग्री | सोया ग्रैन्यूल्ज़, प्याज़ |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सोया डिलायट
- ५०० ग्राम सोया ग्रैन्यूल्ज़
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- २-३ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू ,छिला हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ बड़ा चमचा मक्खन
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच काली मिर्च ,कुटा हुआ
- १ कप टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १ बड़ा चमचा ताज़ा हरा धनिया ,कटा हुआ
- २-३ हरी मिर्च ,कटा हुआ
विधि
- प्याज़ स्लाइस करें। आलू भी स्लाइस करके पानी में भिगोकर रखें। एक माइक्रोवेव सेफ बाउल को अन्दर की तरह थोडा तेल और मक्खन लगाएँ।
- उसमें आलू और प्याज़ परतों में रखें। नमक, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर और कुटी काली मिर्च छिडकें।
- उनके उपर सोया ग्रेन्युल्स का परत रखें। फिर टॉमेटो प्यूरी डालें। इसके उपर थोडी लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, अदरक-लहसून पेस्ट, थोडा तेल और मक्खन, ज़ीरा पावडर, हरा धनिया डालें।
- इन परतों को एकबार फिर दोहराएँ। फिर हरी मिर्चें डालें। बाउल को क्लिन्ग फिल्म से ढक दें, फिर तेज़ चाकू से कुछ चिरें करें, माइक्रोवेव में रखें, और 15-18 मिनटों तक पकाएँ।
- माइक्रोवेव में से बाहर निकालें, हल्का सा मिला लें और गरमागरम परोसे।