New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9915422e1d03a287abb27f49b43b9028b9084b766b2a0511759e863f0377c957.jpg)
मुख्य सामग्री | दही, बेसन |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | दाल और कढ़ी |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री शेज़चाउ कढी
- १ कप दही
- २ बड़े चम्मच बेसन
- २ पॅकॅट शेज़चाउ सूप पावडर
- २ पॅकॅट टॉमेटो सूप पावडर
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच मेथीदाना
- ४-५ लौंग
- १०-१२ काली मिर्च
- २ छोटा चम्मच अदरक कटा
- २ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- २-३ सूखी लाल मिर्च तोडी हुई
- २ प्याज़
- १ आलू
- १ चुटकी हींग
- १ चुटकी हल्दी का पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- कुछ ताज़े धनिये की टहनी
विधि
- एक बाउल में दहि डालें, उसमें बेसन, शेज़चाउ सूप पावडर, टॉमेटो सूप पावडर और 2 कप पानी डालकर फेंटें जबतक एक बिना गुठली का घोल बन जाए।
- एक नॉन स्टिक पॅन मे तेल गरम करें, उसमें मेथी दाने, लौंग, काली मिर्चें, अद्रक, हरि मिर्चें और लाल मिर्चें डालकर महक आने तक भूनें।
- प्याज़ को स्लाइस करें और आलू के छोटे क्यूब्स काटें। पॅन में हिंग डालकर मिलाएँ। फिर प्याज़ और आलू डालकर एक मिनट भूनें।
- अब हल्दी पावडर और लाल मिर्च पावडर डालकर मिलाएँ। थोडा नमक डालकर मिलाएँ।
- अब दहि का मिश्रण और 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर बीच बीच चलाते हुए पकाएँ जबतक आलू पक जाए।
- हरा धनिया काटकर पॅन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। नमक के लिये चखें और अच्छी तरह मिलाएँ। सर्विंग बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।