New Update
मुख्य सामग्री | जम्बो प्रॉन्स, नमक |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | मुख्य कोर्स सीफूड |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री साम्बल उडान्ग
- ४०० ग्राम जम्बो प्रॉन्स छिलकर, पूंछ रखते हुए नसे निकालें
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- २ छोटा आलू वेजस काटकर उबाले हुए
- २ कप नारियल का दूध
- १ बड़ा चमचा इमली का पल्प
- मसाला पेस्ट
- ६-८ शैलट
- ५-७ लहसुन लौंग
- ४ ताज़ी लाल मिर्च
- १/२(आधा) छोटा चम्मच श्रिम्प पेस्ट
विधि
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तीन कप पानी उबालें, उसमें नमक और प्रॉन्स डालकर तीन से चार मिनट तक पकाएँ। फिर छानकर रखें।
- छोटे प्याज़, लहसून, लाल मिर्चें और श्रिम्प पेस्ट साथ में बारीक पीसें। एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें पीसा पेस्ट डालकर एक मिनट तक भूनें।
- फिर आलू और प्रॉन्स डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। नारियल का दूध डालकर उबालें। नमक और ईमली का पल्प डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- धिमी आँच पर दो मिनट तक पकाएँ। सर्विंग बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।