New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f89b7682628501502dd6729a7c8b0d3a0a4732d8a828ef0dfcc3e47c900ce14b.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, ऑइल |
क्यूज़ीन | पारसी |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री सल्ली पर ईड़ू
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू छीलकर पतले-पतले लच्छों में कटे हुये
- २-३ बड़े चम्मच ऑइल
- ६ अंडे
- ३ हरी मिर्च बारीक कटी हुईं
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ स्लाइस किये हुये
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १ टमाटर बारीक कटा हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- ६-७ ताज़े धनिये की टहनी
- टॉपिंग करन तली हुई सल्ली
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। अब एक बाउल में अंडे तोड़ें और फेंटे। फिर पैन में डालें हरी मिर्च और प्याज़ और एक मिनट के लिये भूनें।
- फिर डालें आलू के लच्छे, मिलायें और एक मिनट तक पकायें। फिर डालें नमक, टॉस करके मिलायें और ढक कर आलू के पकने तक पकायें।
- अब डालें अदरक-लहसुन पेस्ट, अच्छे से मिलायें और 2-3 मिनट तक भूनें। फिर डालें टमाटर, मिलायें और एक मिनट तक पकायें।
- अब डालें हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और गरम मसाला पावडर, अच्छे से मिलायें और टमाटर के नरम होने तक पकायें।
- फिर धनिया के डंठल काटें और पैन में डालकर अच्छे से मिलायें।
- फिर डालें फेंटे हुये अंडे और धीमी आंच पर हल्के से मिलायें और ढक कर अंडों के पूरी तरह से पकने तक पकायें।
- फिर पैन के ऊपर एक बड़ा प्लेट रखें और पक रहे आलू-अंडे के मिश्रण को उस पर उलट कर वापिस पैन में डालें और निचला हिस्सा पूरी तरह से पकने तक पकायें।
- फिर तली हुई सल्ली से टॉप करें और थोड़े पुदीना के पत्ते, हरी मिर्च, ताज़ी लाल मिर्च और माइक्रो ग्रीन्ज़ से सजाकर गरम-गरम परोसें।