New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/67d680a76707088acedd690a16689cddd9cba71df7d5c981a7388ce1a6a6e627.jpg)
मुख्य सामग्री | ग्रीन ऐपल, बैंगन |
क्यूज़ीन | कश्मीरी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सेब और बैंगन की सब्ज़ी
- २ १/२ ग्रीन ऐपल
- ८-१० बैंगन
- २ बड़ा चमचा सरसों का तेल
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच सूंठ
- १ छोटा चम्मच सौंफ का पावडर
- १ छोटा चम्मच काशमीरी लाल मिर्च पावडर
- २ छोटा चम्मच आमचूर पावडर
- १ बड़ा चमचा घी
- १ इन्च दालचीनी
- ६ लौंग
- २ छोटी इलाइची
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच काली मिर्च-दालचीनी-लौंग पावडर
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में सरसों का तेल गरम करें, उसमें बैंगन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- ढक कर 5-7 मिनट तक पकाएँ। सेब के चार तुकडे करे और उनके बीज निकालें।
- आधे सेब के छिल्के निकालें और सब सेबों के बड़े क्यूब काटें। पैन में सेब के क्यूब और ¼ कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और ढककर 5-6 मिनट तक पकाएँ।
- एक बाउल में सूंठ, सौंफ पावडर, काश्मिरी लाल मिर्च पावडर, 1 छोटा चम्मच अमचूर और 1 बड़ा चम्मच पानी डालकर मिलाएँ और चिकना पेस्ट बनाएँ।
- इस पेस्ट को पैन में डालें और ढककर 3-4 मिनट तक पकाएँ। तड़के के लिये एक छोटे नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें दालचीनी, लौंग, छोटी इलायची और ज़ीरा डालकर महक आने तक भूनें।
- तड़के को बैंगन-सेब के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब काली मिर्च-दालचीनी-लौंग पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पकाएँ जबतक सेब नरम हो जाए और बैंगन पूरी तरह पक जाए।
- नमक चखें और बचा अमचूर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ढककर धिमी आँच पर 3-4 मिनट तक पकाएँ। सब्ज़ी को सर्विंग प्लेट में डालें और गरमागरम परोसें।