New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/01011aa269f5a7add7bc7fa90cd6668dd975ea741890a41a251478fb5dc7af19.jpg)
मुख्य सामग्री | गाजर, आलू |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नूडल्स और पास्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री सब्ज़िवाला पास्ता
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू
- १०-१२ कली फूलगोभी
- १/२(आधा) कप हरे मटर छिलका निकला हुआ
- १०० ग्राम मैकारोनी उबला हुआ
- ४ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- १ तेज पत्ता
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ बड़े चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ कप ताज़ी टमाटर की प्यूरी
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
विधि
- प्याज़ को मोटा-मोटा काट लें।
एक प्रेशर कुक्कर में औलिव आईल गरम करें, उसमें डालें तेज़ पत्ता और जीरा और 1 मिनिट तक भूनें। अब डालें प्याज़ और हल्का रंग आने तक भूनें। गाजर और आलू के छोटे क्यूब्स काट लें और कुक्कर मे़ डालें। - अदरक-लहसुन का पेस्ट, हलदी पावडर, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। मैकारोनी, फूलगोभी, हरे मटर, 2 कप पानी और टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब डालें गरम मसाला पावडर और मिला लें। ढक्कन लगाकर 2 व्हिसल तक प्रेशर कुक करें। जब प्रेशर पूरी तरह से उतर जाए, ढक्कन खोलें और एक सर्विंग बाउल में निकाल लें। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1466 |
कार्बोहाइड्रेट | 200.8 |
प्रोटीन | 25.3 |
फैट | 61.9 |