New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b4386e6d034d9bbcd98b0497f215ba988ae62dbf4277df21659f4a4ada43c4e0.jpg)
मुख्य सामग्री | पानी पूरी/ गोलगप्पे, सूखे सफेद मटर / वटाना |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री रगड़ा पूरी
- २० पानी पूरी/ गोलगप्पे
- १ १/२(डेड़ कप सूखे सफेद मटर / वटाना उबला हुआ
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १ टमाटर
- २ हरी मिर्च
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच भुने हुए जीरे का पावडर
- १ कप गाढ़ी दही
- २ छोटे चम्मच पिसी हुई चीनी
- १/२(आधा) कप सेव
विधि
- एक नौन स्थिक पैन में तेल गरम करें। टमाटर के पतले पतले स्लाइस करें। हरी मिर्च को स्लिट करें और हरा धनिया बारीक काट लें।
- पैन में जीरा डालकर हरी मिर्च, टमाटर और नमक और टमाटर नरम होने तक पकाएँ। लाल मिर्च पावडर और भूना हुआ जीरा पावडर डालें और मिला लें।
- उबला हुआ मटरा और थोड़ा सा पानी डालें और मध्यम आँच पर पकने दें।
- दही को एक बाउल में लें, इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें और फ्रिज में ठंडा करें। पूरीयों के उपरी हिस्से पर छोटा छेद करके एक प्लेटर पर रखें।
- मटरे को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर रगड़े को पूरी में भरें। इस पर डालें दही। उपर से सेव डालें।
- थोड़ा लाल मिर्च पावडर, भूना हुआ जीरा पावडर और हरा धनिया छिड़क कर तुरन्त परोसें।