New Update
मुख्य सामग्री | मध्यम आकार के प्रॉन्स, विनेगर |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | सलाद |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री प्रौन कौकटेल
- १६ मध्यम आकार के प्रॉन्स छिलका और वेन निकालकर
- १ छोटा चम्मच विनेगर
- स्वादानुसार नमक
- १ बन्च लेटस
- २ अंडे उबालकर चार हिस्सों में कटा हुआ/ कटी हुई
- कॉकटेल सॉस
- ३ बड़े चम्मच मेयोनेज़
- २ छोटे चम्मच टोमाटो कैचप
- १ छोटा चम्मच वूस्टरशेयर सॉस
- १ छोटा चम्मच टोबास्को सॉस
- १ छोटा चम्मच क्रीम
- १ बड़ा चमचा ब्रैंडी
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
विधि
- एक पतीले में पानी गरम करके सिरका और नमक डालें। फिर झींगे डाल कर मध्यम आँच पर दो मिनिट तक पकाएँ।फिर निकाल कर ठंडा करें।
- चार पूरे झींगों को सजावट के लिए रख कर बाकी के झींगों को आधे-इन्च के टुकड़ों में काट लें। एक पतीले में पानी उबाल कर अंडे डाल कर दस से बारह मिनिट तक उबालें।
- फिर पानी से निकाल कर ठंडा करके छील कर चार हिस्सों में काट लें। लेटस (सलाद के पत्ते) धो कर बारीक काट लें और अंदर के छोटे पत्तों को सजावट के लिए अलग रख दें।
- कौकटेल सौस बनाने के लिए: मेयोनेज़, केचप, वोरसेस्टरशायर सौस, टोबासको सौस, मलाई और ब्रैंडी मिलाएँ। फिर नमक और सफ़ेद मिर्च पावडर डालें।
- सर्विंग के लिये वाइन ग्लासों को फ्रिज में ठंडा करें। इन ग्लासों के अंदर बारीक किए हुए लेटस (सलाद के पत्ते) सजा लें। अब कौकटेल सौस को पोच किए गए झींगों के साथ मिलाएँ।
- इस मिश्रण को तैयार किए गए ग्लासों में डाल कर उबले हुए अंडों का एक हिस्सा, लेटस (सलाद के पत्ते) के अंदर के छोटे पत्तों से सजा कर एक पूरे झींगे को ग्लास के किनारे पर लगा लें। फिर अच्छी तरह ठंडा करके परोसें।