New Update
मुख्य सामग्री | आलू, प्रोसेस्ड चीज़ |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 11-15 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पोटेटो चीज़ चौडर
- ४ मध्यम आकार आलू
- ५0 ग्राम प्रोसेस्ड चीज़
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- २ इन्च की सेलेरी /अजमुद बारीक कटा हुआ
- २ मध्यम आकार प्याज़ ,बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
- २ बड़े चम्मच मैदा
- २ कप वेजिटेबल स्टॉक
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार काली मिर्च ताज़ा कुटा हुआ/ कुटी हुई / कुटे हुए
- १ कप साधारण गरम दूध
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, उसमें सेलेरी डालकर मिलाएँ। फिर प्याज़ डालकर नरम होने तक भूनें। अब मैदा डालकर मिलाए और 1 मिनट तक भूनें या जबतम कच्चा महक चला जाए।
- पर ध्यान रहे कि मैदा का रंग ना बदले। 1 कप वेज़िटेबल स्टॉक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर आलू डालकर मिलाएँ। नमक और ताज़ी कुटी काली मिर्च डालकर मिलाएँ।
- फिर दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ढक कर मध्यम आँच पर पकाएँ जबतक आलू पूरी तरह पक जाए। प्रोसेस्ड चीज़ कद्दुकस करके पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- सूप बाउल में डालें, थोडी कुटी कालि मिरच छिडकें सऔर गरमागरम परोसें।