New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e3a2ce246fa7ab8a2841c8e77ff28d17a7e6e0a1a3f5e7b88e99a13816cfa435.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, मकई के दाने |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पोटेटो एन्ड कॉर्न चौडर इन ब्रेड बाउल
- ३-४ आलू
- १ कप मकई के दाने
- २ बड़े चम्मच तेल
- १ मध्यम आकार प्याज़
- १ बड़ा हार्ड क्रस्ट गोल ब्रेड बन
- १ छोटा चम्मच लहसुन कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- ३ कप वेजिटेबल स्टॉक
- १/४ बड़ा लाल शिमला मिर्च
विधि
- एक प्रेशर कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल गरम कर लें, प्याज़ और लहसुन डालकर भूनें।
- आलू के क्यूब्स काटकर डालें। अब डालें कॉर्न, नमक, 2 कप वेजिटेबल स्टॉक और मिला लें। लाल शिमला मिर्च को दरदरा काट कर डालें। कुकर को ढक कर 2-3 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें।
- ब्रेड बन के बीच में से कुछ ब्रेड स्कूप करके एक बाउल का आकार दें। चाहे तो गरम ओवन में रख कर 4-5 मिनिट तक करारा होने दें। जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए कुकर का ढक्कन हटाएँ, मिश्रण को ठंडा करके ब्लेन्डर जार में डालें और बारीक पीस लें।
- सूप को वापिस पैन में डालें और गरम कर लें। ब्रेड बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।