New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/66e5b078df797d46309872bf83d370fdde58a0c742e5dea0d36c00ad415590b9.jpg)
मुख्य सामग्री | कच्चा केला, मक्खन |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फल सब्ज़ सीख
- २ कच्चा केला दो हिस्सों में कटा हुआ
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच मक्खन
- ३/४ छोटा चम्मच अजवाइन
- २०० ग्राम ताज़े बटन मशरूम कटा हुआ
- ३/४ इंच टुकड़ा अदरक
- ४ ब्रोक्ली/ विलायती गोभी कटा हुआ
- १ छोटा गाजर घिसा हुआ
- १ १/२(डेड़ ताज़ी लाल मिर्च कटा हुआ
- ३/४ छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- ३/४ बड़ा चमचा ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- ८ बीज रहित प्रून्ज़ कटा हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छीलकर मैश किया हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच काला नमक
- १ चुटकी खाने का चन्दन पावडर
- १ चुटकी सूखी गुलाब की पंखड़ियाँ पिसा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- ३/४ छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- १/२(आधा) कप ब्रेड क्रम
- १ बड़ा चमचा ऑलिव आइल
विधि
- कच्चे केलों को चार कप पानी में 15 मिनिट पकालें। निथार लें और ठंडा करें। छीलकर ग्रेट करें। नौन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें। दस सैकंड अजवाइन को भूनें।
- मशरूम, अदरक, ब्रोकोली, गाजर, लाल मिर्च, जीरा, नमक मिलाएँ। पानी सूखने तक पकाएँ। ठंडा करें। मिक्सी में रखें और हरा धनिया व प्रूंज़ डालें और पेस्ट बनालें।
- एक कटोरे में निकालें और आलू, केले, काला नमक, चन्दन का पावडर, गुलाब पंखड़ियाँ का पावडर, इलाईची पावडर, कालीमिर्च पावडर और ब्रैड क्रम मिला दें।
- मिश्रण के हिस्से करें और एक-एक कर के साटे स्टीक पर लगादें। नौन-स्टिक पैन में औलिव आइल गरम करें। इसमें साटे स्टीक पकाएँ और सुनहरा होने दें। चटनी के साथ सर्व करें।