New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/aeb3a09358df95d0d5e6ce35343d915acb579c9f4abf56370357f7ef620cb69c.jpg)
मुख्य सामग्री | मूंगदाल धुली, खीरा |
क्यूज़ीन | तमिलनाडु |
कोर्स | सलाद |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पायारू कोसुमली
- १ कप मूंगदाल धुली स्टीम किया हुआ / भाप में पकाया हुआ
- १/२(आधा) खीरा घिसा हुआ
- १/२(आधा) गाजर
- १/२(आधा) कच्चा आम घिसा हुआ
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- १/२(आधा) कप ताज़ा नारियल घिसा हुआ
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच नींबु का रस
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- 6-8 कड़ी पत्ते
- २ हरी मिर्च कटा हुआ
- चुटकी हींग
विधि
- एक कटोरे में मूंगदाल, खीरा, गाजर, कच्चा आम और हरा धनिया मिला लें।
- नारियल, नींबु का रस और नमक डालकर मिला लें। एक छोटे पैन में तेल गरम करें।
- राई डालें और फूटने पर कड़ी पत्ते, हरी मिर्च और हींग डाल दें। दाल को तड़का लगा दें और अच्छी तरह मिला दें। फ्रिज में ठंडा कर के सर्व करें।