New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1c840b9decf7ce427e2af8982a6e7a9ad2ee1780ed683d333bd5c4a3f225e607.jpg)
मुख्य सामग्री | करेला, नमक |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पावक्काई वरुवल
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक करेला
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच इमली की पेस्ट
- तल ने के लिए ऑइल
विधि
- करेले के पतले पतले स्लाइस करके एक प्लेट में रखें। नमक और हल्दी पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और 10 मिनट तक रहने दें।
- फिर उन्हे अच्छी तरह धो लें और पानी में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। फिर एक प्लेट पर रखें।
- लाल मिर्च पावडर और इमली पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम कर लें उसमें करेले के स्लाइस डालकर करारे होने तक तल लें।
- तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें।
- सर्विंग प्लेट पर रखें नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और गरमागरम परोसें।