New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/98efc93d134cf724722297f4c5117d1280639726d1a88c1856c95816b176af21.jpg)
| मुख्य सामग्री | पापड़, ममरा/कुरमुरा |
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
| कोर्स | नाश्ता |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | नरम |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पापड़ भेल
- ४ पापड़
- ४ कप ममरा/कुरमुरा
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छिला हुआ
विधि
- एक कढ़ाई में काफी तेल गरम करने रखें। आलू के छोटे क्यूब्स काटें और एक बाउल में रखें।
- गरम तेल में एक-एक करके पापड़ डालें और तल लें। जब पापड़ फूल जाए, तेल से निकालते ही उनको बीच में एक लकड़ी के प्रेस से दबाकर कटोरी जैसा बना लें।
- कुरमुरे को बाउल में डालें और साथ में डालें मसाला चना दाल, लाल मिर्च चटनी, मिठी खजूर और इमली की चटनी, हरी चटनी और सेव।
- हरा धनिया को काटकर डालें और अच्छी तरह मिला लें। भेल को पापड़ के काटोरियोँ में डालें, थोडे़ सेव से सजाएँ और तुरंत परोसें।