New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/ce5135308ef1ef2495948c1a20ac928e0c851057f38e1fd8f49bfd6edd6078cf.jpg)
मुख्य सामग्री | पानी पूरी / गोलगप्पे , पके हुए आम का पल्प |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठे और खट्टे |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री पानी पूरी विद आमरस
- १६ पानी पूरी / गोलगप्पे
- २ कप पके हुए आम का पल्प
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- ३ हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- १/२(आधा) कप अंकुरित मूंग उबला हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटा चम्मच चाट मसाला
- २ बड़े चम्मच कच्चा आम घिसा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १०-१२ ताज़े पुदीने के पत्ते कटा हुआ
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें हरी मिर्चें और आलू और मिला लें।
- अब अंकुरित मूंग, लाल मिर्च पावडर, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, कच्चा आम और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर एक बाउल में निकालकर रखें।
- पुदीने के पत्ते, आम का रस, बचा चाट मसाला और थोड़ा पानी साथ में पीस कर लम्बे ग्लासों में डालें।
- पूरियों में आलू-मूंग का मिश्रण भरें और उन्हे ग्लासों पर रखें और तुरन्त परोसें।