New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d569d203ac4941fb88a8d6d3eb009acbc8d268eea01ee33ed7bfa7ebebdb6a02.jpg)
मुख्य सामग्री | कवरिंग के लिए, मैदा |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ओपन चीज़ समोसा
- कवरिंग के लिए
- १०० ग्राम मैदा
- १५ ग्राम घी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच अजवाइन
- स्टफिंग के लिए
- १ छोटा चम्मच घी
- १ चुटकी अजवाइन
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- २ हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
- स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छीलकर मैश किया हुआ
- १ छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच आमचूर पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ कप हरे मटर
- १/२(आधा) कप प्रोसेस्ड चीज़
विधि
- एक बाउल में मैदा, घी और अजवैन डालकर मिलाएँ, आवश्यकतानुसार पानी डालकर सख्त लोइ गूंदे।
- स्टफ्फिंग बनाने के लिये, एक नॉन स्टिक कढाई में घी गरम करें। उसमें अजवैन, ज़ीरा, हरी मिर्चें डालाकर महक आने तक भूनें। अब आलू और अदरक डालकर भूनें।
- लाल मिर्च पावडर, अमचूर, गरम मसाला पावडर डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। फिर नमक और हरे मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- मिश्रण को एक बाउल में डालकर ठंडा होने दें। माइक्रोवेव 3 मिनट तक ग्रिल मोड पर गरम करें।
- लोई को समान हिस्से बनाकर उनके गोले बनाएँ। हर गोले को बेलकर चौकोन बनाएँ।
- हर चौकोन के बीच में कुछ आलू का मिश्रण रखें, बीच में खुल्ला रखें और किनारों को दबाकर सील करें। समोसों को बेकिंग ट्रे पर रखें, 6-8 मिनट तक पकाएँ।
- माइक्रोवेव में से बाहर निकालें, खुल्ले तरफ पर चीज़ छिडकें, और 6-8 मिनट तक पकाएँ। सर्विंग प्लेट पर रखें, और टॉमेटो केच्चप के साथ गरमागरम परोसें।