New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/098780a8be7650e6ab5fda3a7c6013c44d860dc7d2b31f5c947764088c3a0f78.jpg)
| मुख्य सामग्री | भुनी हुई मूंगफली, आलू |
| क्यूज़ीन | दिल्ली |
| कोर्स | नाश्ता |
| तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | नरम |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मूंगफली आलू चाट
- २ कप भुनी हुई मूंगफली
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छिला हुआ
- ३ बड़े चम्मच घी
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक खीरा
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया
- २ हरी मिर्च
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच चाट मसाला
- २ छोटे चम्मच नींबु का रस
विधि
- आलू के छोटे क्यूब्ज़ काट लें। एक नौन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें। आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- ककड़ी के बीज निकालकर उनके भी छोटे क्यूब्ज़ काट लें। टमाटर के भी बीज निकालकर छोटे क्यूब्ज़ काट लें। टमाटर और ककड़ी को एक बाउल में डालें।
- हरा धनिया भी काटकर डालें। हरी मिर्च को बारीक काटकर डालें। आलू को भी डालें।
- पैन में डालें 1 बड़ा चम्मच घी और मूंगफली को भी भून लें और बाउल में डाल दें। लाल मिर्च पावडर, नमक, चाट मसाला डालें। नींबु का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें। तुरन्त परोसें।