New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c1e14a48f44a410086d3152571dc8997602f79b1972c1920c9c6c6dbc4449f5c.jpg)
| मुख्य सामग्री | छिलके वाली मूंगदाल, हल्दी का पावडर |
| क्यूज़ीन | पंजाबी |
| कोर्स | नाश्ता |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | नरम |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मुंगी दे वड़े
- १ कप छिलके वाली मूंगदाल भिगोया हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
- ३ हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
- १ १/२(डेड़ प्याज़ बारीक कटा हुआ
- अदरक बारीक कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच काली मिर्च कुटा हुआ
- तल ने के लिए ऑइल
- १ बड़ा चमचा इमली की पेस्ट
- २ छोटे चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा कच्चा आम घिसा हुआ
- सजाने के लिये ताज़े पुदीने के पत्ते
विधि
- मूँग दाल को थोड़े-से पानी के साथ दरदरा पीस लें।
- बाउल में रख दें और उसमें इमली का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला पावडर और नमक, हरी मिर्च, 1 प्याज़ और अदरक को उसमें मिलायें। काली मिर्च को मिक्चर में पीस लें और बाउल में डालें।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें। मिक्सचर को छोटे गोलों का आकार दें और आधा डीप फ्राई करें। पेपर पर रख दें।
- बाकी बचा प्याज़, इमली का पेस्ट, धनिया और कच्चा आम डालकर अच्छी तरह मिला लें। नमक और लाल मिर्च पावडर डालकर भी अच्छी तरह मिला लें। अब चटनी तैयार है। कुरकुरा होने तक वड़े फ्राई करें। पेपर में सोख लें, सर्विंग प्लेट में पुदीना पत्ता से सजाकर चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 363.5 |
| कार्बोहाइड्रेट | 39.95 |
| प्रोटीन | 15.52 |
| फैट | 15.77 |
| फाइबर | 0.65 |