New Update
मुख्य सामग्री | चिकन सौसेज़, मूंगदाल धुली |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री मूंग के चीले विद सौसेज़ेस
- ४ चिकन सौसेज़
- १ कप मूंगदाल धुली भिगोया हुआ
- १ छोटा चम्मच जीरा
- २ हरी मिर्च कटे हुये
- १ चुटकी हींग
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- भुनने के लिए ऑइल
विधि
- मूंग की दाल को जीरा, हरी मिर्च, हींग और नमक के साथ आवश्यकतानुसार पानी के साथ पीस लें। अच्छी तरह फेंटें, हरा धनिया और लाल मिर्च पावडर डालकर मिला लें।
- नान-स्टिक फ्राईंग पैन पर तेल गरम करें। एक कढ़छी भर घोल को तवे पर डालें और 4-5 इंच की गोलाई का चीला बना लें। आधे मिनिट तक पकाएं।
- चारों ओर तेल डालें। फिर पलट दें और 1 मिनिट तक पकाएं। एक चिकन सौसेज इस में रखें और कस कर रोल बना लें। आंच से हटाएं, तिरछे टुकड़े काटें और परोसें। बाकी चीले भी इसी प्रकार बना लें।