New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b865ac4b646c5eb58acbffe83a4f014495b56046da59115bd2846c1bfc1fe046.jpg)
मुख्य सामग्री | मूंगदाल धुली |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मूंग दाल हल्वा
- १ कप मूंगदाल धुली भिगोकर कुटा हुआ
विधि
- एक नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करें। उसमें डालें बेसन और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर डालें मूंग दाल और आँच कम करके अच्छे से मिलाएँ और चलाते हुए 20-25 मिनिट तक या सुनहरा होने तक भूनें।
- एक दूसरे नॉन-स्टिक पैन में ½ कप दूध गरम करें। उसमें डालें एक बड़ा चुटकी केसर और 1 मिनिट के लिए अच्छे से मिलाएँ।
- फिर आँच बुझा दें। चीनी की चाशनी बनाने के लिए, एक दूसरे नॉन-स्टिक पैन में चीनी और 1 कप पानी गरम करें और इसे तब तक पकाएँ जब तक चीनी पूरी तरह से घुल जाए।
- केसर का दूध मूंग दाल में डालें और अच्छे से मिलाएँ। बचा हुआ दूध भी डालें और अच्छे से मिलाएँ।
- जिस पैन में केसर का दूध बनाया था, उसी पैन में डालें खोया, अच्छे से मिलाएँ और 2 मिनिट तक गरम करें।
- फिर इस खोये के मिश्रण को मूंग दाल के मिश्रण में डालें और साथ में डालें छोटी इलाइची पावडर, कुछ बादाम के स्लाइस और चीनी की चाशनी।
- इसे अच्छे से मिलाएँ, फिर ढककर, धीमी आँच पर, बीच-बीच में चलाते हुए, 5 मिनिट तक पकाएँ।
- फिर ढक्कन हटाएँ और एक बार अच्छे से मिलाएँ और आँच बुझाकर एक सर्विंग डिश में डालें।
- चाँदी के वर्क, केसर और बचे हुए बादाम के स्लाइस से सजाकर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 3364 |
कार्बोहाइड्रेट | 63.3 |
प्रोटीन | 386.5 |
फैट | 174 |
फाइबर | Calcium- 723.2 |