New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e1e166034681bbbe5bd5f5156ecb592661eeadf1a9de3af1eb1eb14a29066f2a.jpg)
मुख्य सामग्री | हरे प्याज़ की पत्ती , मूंगदाल धुली |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मूंग दाल और हरे प्याज़ की सब्ज़ी
- ६ डंठल हरे प्याज़ की पत्ती तिरछी कटी हुई
- १ १/२(डेड़ कप मूंगदाल धुली 20 मिनिट तक पानी में भिगोकर निथारा हुआ
- २-३ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच राई
- १ छोटा चम्मच काली मिर्च
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- ३ हरी मिर्च ,बारीक कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच आमचूर पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ १/२(डेड़ कप छास
विधि
- एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें डालें जीरा, राई और काली मिर्च और राई को फूटने दें।
- फिर डालें हींग, अच्छे से मिलाएँ और 1 मिनिट तक भूनें। फिर डालें हरी मिर्चें, अच्छे से मिलाएँ और 1 मिनिट तक भूनें।
- अब डालें मूंग दाल और अच्छे से मिलाएँ और 1 मिनिट तक भूनें।
- फिर डालें हल्दी, लाल मिर्च पावडर, अमचूर और नमक, अच्छे से मिलाएँ और 2 मिनिट तक पकाएँ।
- अब डालें ½ कप छास (बटरमिल्क), अच्छे से मिलाएँ और ढककर, बीच-बीच में चलाते हुए, 3-4 मिनिट तक या पूरा सूख जाने तक पकाएँ।
- फिर डालें बचा हुआ छास (बटरमिल्क), अच्छे स मिलाएँ और ढककर 3-4 मिनिट तक पकाएँ।
- अब डालें कटे हुए हरे प्याज़ की पत्तियाँ, 1 मिनिट तक अच्छे से मिलाएँ और आँच बुझा दें। गरमागरम परोसें।