New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/74c6ba6d6c8f2e9095d2fde4be1438a5d88f023c3c9e3fac4d0b38b7cf74edcb.jpg)
मुख्य सामग्री | सफेद मूली, मूंगदाल धुली |
क्यूज़ीन | गुजराती |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मूली मूंग बेसन
- २-३ सफेद मूली ,छीलकर, क्यूब्ज़ में कटा हुआ
- १/२(आधा) कप मूंगदाल धुली ,एक घंटे के लिए भिगोया हुआ
- ३ छोटे चम्मच बेसन
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- ५ सूखी लाल मिर्च
- १ छोटा चम्मच अदरक ,कटा हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १ कप मूली के पत्ते ,कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम कर लें और बचा हुआ तेल दूसरे नॉन स्टिक पैन में गरम कर लें।
- लाल मिर्चों के छोटे-छोटे टुकड़े करके दूसरे पैन में डालें। फिर उसमें अदरक और हींग डालकर मिला लें और 2 मिनिट तक भूनें।
- मूली डालकर मिला लें, एक मिनिट तक पकाएँ, फिर डालें मूली के पत्ते और नमक। अच्छी तरह मिलाकर हल्दी पावडर डालें और फिर से मिला लें।
- पहले पैन में डालें मूंग दाल और तेज़ आँच पर 3-4 मिनिट तक पकाएँ। अब डालें धनिया पावडर और मिला लें और 3-4 मिनिट तक पकाएँ।
- अब बेसन डालकर मिला लें, 2-3 मिनिट तक पकाएँ। नमक डालकर मिला लें।
- अब इस मिश्रण को दूसरे पैन में डालें और अच्छी तरह मिला लें और तबतक पकाएँ जबतक सब पानी सूख जाए।
- गरमागरम परोसें ।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 795 |
कार्बोहाइड्रेट | 26.7 |
प्रोटीन | 67.5 |
फैट | 46.4 |