New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1ef60370496fe50621ef689f618a4d3798c6ae0baf9b05e2222e7e137dc4a0d7.jpg)
मुख्य सामग्री | मैकारोनी, वेजिटेबल स्टॉक |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 16-20 मिनट |
खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मिनसत्रोने
- २ बड़े चम्मच मैकारोनी
- ४ १/२ कप वेजिटेबल स्टॉक
- १/२ मध्यम आकार गाजर घिसा हुआ
- १/२ मध्यम आकार आलू घिसा हुआ
- १/४ छोटा बंदगोभी बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
- ३-४ फ्रेंच बीन्स बारीक कटा हुआ / कटी हुई/ कटे हुए
- १/२ मध्यम आकार हरी ज़ुकीनी कटा हुआ
- १/२ मध्यम आकार पीली ज़ुकीनी
- २-३ कलियाँ लहसुन
- २ बड़े चम्मच टमाटर/टोमाटो कौनकास
- १/२ कप टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- स्वादानुसार नमक
- १/२ छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- १/२ छोटा चम्मच सूखा ओरेगैनो कुटा हुआ
- ३ बड़े चम्मच चिलगोज़े
- ५० ग्राम पारमेज़ान चीज़
विधि
- एक गहरे नौन स्टिक पैन मे वेजिटेबल स्टौक गरम करें। उसमें डालें गाजर, आलू, बंदगोभी, मेकारोनी, फ्रैंच बीन्स, और दोनों ज़ुकीनी। लहसुन को काटकर डालें।
- फिर डालें टोमाटो कौनकास और टोमाटो प्यूरी और मिला लें। नमक और सफेद मिर्च पावडर थोडे़ स्टौक मे मिलाकर सूप मे डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- मेकारोनी को पकने दें फिर डालें ओरेगानो और अच्छी तरह मिला लें। एक सर्विंग बाउल में चिलगोज़े रखें। पारमेसान चीज़ के पतले स्लाइस काटें।
- जब मेकारोनी पक जाए, सूप को सर्विंग बाउल में डालें, पारमेसान चीज़ से सजाएँ और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 740 |
कार्बोहाइड्रेट | 26.3 |
प्रोटीन | 79.5 |
फैट | 35.1 |
फाइबर | Calcium - 4 |